अजब - गजब : महिला ने दिया सांप के बच्चों को जन्म
छतरपुर से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है l मउ मसानियां गांव में रहने वाली रिंकी अहिरवार का दावा है कि उसने सांप के एक नहीं, बल्कि तीन सांप के बच्चों को जन्म दिया है l उसका अचानक पेट दर्द हुआ और वह दर्द से कराहने लगी... उसकी आवाज सुन जब लोग महिला के घर पहुंचे तो पास में ही एक प्लास्टिक के तसले के नीचे सांप के जैसे आकृति वाले मृत 'जीव' को ढंककर रखा था... लोगों ने जब बर्तन हटाकर 'सांप' दिखाने को कहा तो वह बोली - ''इसे मत देखो... इसे जो देखेगा वो मर जाएगा...'' इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई और लोगों हुजूम महिला के घर पर उमड़ पड़ा... हालांकि थोड़ी देर बाद कुछ लोगों ने जबरदस्ती बर्तन हटाया और ना सिर्फ उस 'जीव' को देखा, बल्कि उसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया... महिला का दावा है कि उसने इस तरह के तीन 'सांपों' को जन्म दिया है... कुछ देर बाद परिजन जैसे-तेसे महिला को राजनगर स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे... लगातार हो रहे पेट दर्द की समस्या के चलते यहां से डॉक्टरों ने महिला को छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया... इधर, BMO का कहना है कि ''महिला को इलाज के लिए भर्ती किया गया है... महिला द्वारा सांप के बच्चों को जन्म देना जैविक रूप से संभव नहीं है... इस मामले में महिला से जानकारी ली गई है... उसके शरीर से निकले जीव दरअसल खून के लंबे-लंबे थक्के (ब्लड क्लॉट्स) हैं... उसे हाल ही में पीरियड आए थे, जिसके बाद ब्लड क्लॉट्स जमा हो गया था, जो अब बाहर निकला... फिलहाल महिला की अल्ट्रासाउंड सहित अन्य बेहतर जांचें जारी हैं...'' इधर, महिला अब भी अपने दावे पर कायम है..!



