महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

भोपाल l महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। सुश्री भूरिया ने नारी शक्ति और समृद्धि की प्रतीक माता लक्ष्मी से प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और सम्पन्नता की कामना की है।
मध्यप्रदेश में स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की भी शुभकामनाएं दी हैं। सुश्री भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश को देश में ‘अग्रणी प्रदेश’ बनाने में हम सब एक साथ कदम मिलाकर विकास की राह में आगे बढ़ें।