इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज एक निजी स्कूल की युवा सांसद को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फूफा की तरह टैरिफ लगाकर धमका रहे हैं l उन्होंने आह्वान किया कि हमें स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करना चाहिए ,आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करें l भारत अपने आप में स्वयं एक बहुत बड़ा बाजार है यदि हम पिज़्ज़ा, सैंडविच और कोल्ड ड्रिंक की बजाय अपना स्वदेशी नाश्ता और स्वदेशी पेय पदार्थ का सेवन करें तो हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं l उन्होंने आगे कहा कि जितनी अमेरिका की जनसंख्या है ,उतने तो हमारे देश में युवा ही हैं l यदि यह युवा संकल्प कर ले और स्वदेशी वस्तुएं अपनाएं तो हम हर मुश्किल का सामना आसानी से कर लेंगे l