MP - मंत्री के फर्जी लेटर हेड और हस्ताक्षर का उपयोग कर तबादला निरस्त करवाने की कोशिश
तामिया जनपद की ग्राम पंचायत तामिया के रोजगार सहायक दिनेश साहू ने अपना तबादला निरस्त करवाने के लिए जिले के प्रभारी एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री के लेटर हेड का उपयोग किया l जिला पंचायत सीईओ के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने रोजगार सहायक के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं वही जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह प्रवास पर थे l उनके संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की है l



