राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने जनजाति गौरव दिवस में प्रदर्शनी का किया अवलोकन
अनूपपुर l कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर में आयोजित ‘‘जनजाति गौरव दिवस ’’ कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा कृषि विभाग द्वारा लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की सराहना भी की। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का अवलोकन भी किया।
इस दौरान कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली , पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



