MP - विधायक के शॉपिंग मॉल पर चला बुलडोजर ,मचा बवाल
छिंदवाड़ा के परासिया से विवादों में रहे जामई विधायक सुनील उईके के शॉपिंग मॉल पर आखिरकार प्रशासन की कार्रवाई हो ही गई। आज सुबह करीब नायब तहसीलदार, नगर पालिका सीएमओ और पुलिस बल मौके पर पहुँचे और कर्मचारियों ने हथौड़े चलाकर दीवार गिरा दी। नगर पालिका ने 11 बाई 66 फीट जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने गांधीजी का फोटो लेकर धरना शुरू किया और नारेबाजी की।



