MP - जब कलेक्टर पर भड़के विधायक, लगाए गंभीर आरोप
डिंडोरी में जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कलेक्टर नेहा मारव्या पर ही गंभीर आरोप लगा दिए l विधायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुनवाई में आवेदन पर तारीख तक नहीं दी जाती और ना ही लोगों की बात सुनी जाती l उन्होंने खुलकर कहा कि एक महिला बुधिया बाई जिसके नाती की मृत्यु हो गई l वह एक महीने से सहायता राशि के लिए चक्कर काट रही है l जब विधायक उस महिला को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे तो कलेक्टर ने विधायक के सामने ही उसे महिला को डांटा फटकारा उन्होंने दो टूक कहा क्या कलेक्टर यहां मुर्गा बकरा खाने आई है ..? क्योंकि वे यहां कोई काम नहीं होने दे रही है, हर विकास के काम में अडंगा लगाती है l



