आलोट पुलिस ने एमडीएमए और डोडाचूरा की तस्करी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी उमेर काजी, भाजपा नेता एवं आलोट नगर परिषद के पूर्व पार्षद तनवीर काजी का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 21 लाख रुपये कीमत का  207.19 ग्राम एमडीएमए और 5 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी यह नहीं बता पाए हैं कि वे मादक पदार्थ कहां से लाए थे और कहां ले जा रहे थे।पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि मादक पदार्थों के नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा सके।