भाजपा ने दिग्गज नेता को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित
छिंदवाडा़ l भाजपा ने छिंदवाड़ा में एक बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा ने अपने ही नगर पालिका अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के इस कदम से राजनीतिक गलियारों में हड़कप है। दरअसल छिंदवाड़ा की परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय को 6 साल के लिए पार्टी ने निष्कासित कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय के निष्कासन से हलचल तेज हो गई है। आपको बता दें कि मालवीय के खिलाफ लगातार भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें मिल रही है थीं ,इन्हीं शिकायतों के बाद पार्टी ने मालवीय को पार्टी से बाहर निकालना ही उचित समझा और कार्रवाई कर दी।



