साहब ! रात में मेरी पत्नी बन जाती है नागिन..
यूपी के सीतापुर में एक अजब-गजब घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने सुरक्षा की मांग करते हुए दावा किया कि उसकी पत्नी रात में सांप बन जाती है और उसे डराती है। महमूदाबाद तहसील के लोधासा गाँव के मेराज ने ज़िला मजिस्ट्रेट के सामने 'समाधान दिवस' के दौरान अपनी आपबीती सुनाई। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नसीमुन मानसिक रूप से अस्थिर है और रातों को नागिन बनकर फुंफकारती और उसे डराती रहती है। उसने बताया कि हालाँकि उसने बार-बार स्थानीय पुलिस से मदद माँगी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसे ज़िला प्रशासन से मदद माँगनी पड़ी। ज़िला मजिस्ट्रेट ने पुलिस को मामले की जाँच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश हैं l मेराज के द्वारा अपनी पत्नी को नागिन बन जाने की बात सुनकर हर कोई इलाके में हैरान है।



