अनूपपुर । कोतमा में पदस्थ न्यायाधीश के घर पर पथराव , गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत न्यायाधीश में भालूमाडा थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 224, 296, 324, 331 (6) 333. 351(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं व्यवहार न्यायाधीश कोतमा अमनदीप सिंह छावड़ा पिता कुलदीप सिंह छावड़ा ने शिकायत दर्ज कर बताया कि 24 अक्तूबर को रात्रि लगभग 12:30 बजे के पश्चात् वह अपने परिवार सहित अपने आवास में सो रहें थे। तभी अज्ञात व्यक्तियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने शासकीय आवास के गेट लैम्प, दीवार में लगे लोहे के एंगल को तोड़कर घर के आंगन में पथराव कर रहे थे।पिछले दिनों मजिस्ट्रेट ने एक आरोपी का जमानत आवेदन खारिज कर दिया गया था। पुलिस इस मामले को उससे भी जोड़कर विवेचना कर रही है।