बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी 243 सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद कई एजेंसियों के एग्‍ज‍िट पोल सामने आए l इस पोल के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है l एनडीए ने एग्जिट पोल के नतीजों पर खुशी जाहिर की तो महागठबंधन ने इस सर्वे को खारिज कर दिया l बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बिहार लोकतंत्र की जननी की धरती है l इस धरती पर रहने वाले लोगों ने राष्ट्र को एक संदेश दिया है l बिहार ने परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति को नकार दिया है l लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार  पर अपना विश्वास जताया है l एग्जिट पोल भी यही परिणाम दिखा रहे हैं l यह एग्जिट पोल है, एग्जैक्ट पोल में हम और भी ऊपर जाएंगे... बिहार में लोग शांति और सामाजिक सद्भाव चाहते हैं, लेकिन आरजेडी और कांग्रेस उन्माद पैदा करते हैं l राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार चुनाव और खेलों के नतीजों को लेकर सटीक अनुमान लगाने के लिए जाना जाता है l फलोदी के सट्टा बाजार के मार्केट रेट के मुताबिक बिहार में एनडीए को 105 से 135 सीटें मिल सकती हैं l इसी तरह से महागठबंधन को 97 से 127 सीटें मिल सकती हैं l इसी तरह से अन्य को तीन से आठ सीटें मिल सकती हैं l फलोदी के सट्टा बाजार में लग रहे दांव को अगर आधार माना जाए तो तेजस्वी यादव का राष्ट्रीय जनता दल बिहार में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर सकता है l