स्कूल ड्रेस में छात्र-छात्राओं ने आखिर क्यों लगाया NH 30 पर चक्काजाम ..?
मंडला के टिकरिया थाना अंतर्गत ग्राम मंगलगंज में स्कूली बच्चों स्कूल की ड्रेस में ही और ग्रामीणों ने एनएच 30 पर जाम लगा दिया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला, जिससे यातायात ठप्प हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों से नाराज थे और सड़क सुरक्षा की मांग कर रहे थे
मंगलगंज से चिरईडोंगरी के बीच का यह हिस्सा 'दुर्घटना संभावित क्षेत्र' बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है।
हाल ही में एक युवती को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना ने क्षेत्र के लोगों के गुस्से को और बढ़ा दिया, जिसके बाद एकजुट होकर ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने यह कदम उठाया।



