देवास नगर तहसील के ग्राम जेतपुरा में नरवाई जलाने पर किसान श्री समन्‍दर सिंह, उदय सिंह, हेमसिंह और रतन सिंह (संयुक्‍त खाता) पर 15 हजार का अर्थदंड आरोपित किया गया है। देवास नगर तहसीलदार श्रीमती सपना शर्मा ने बताया कि ग्राम जेतपुरा में 03 हैक्‍टेयर भूमि में नरवाई जलाई गई जो संयुक्‍त खाते की भूमि है।

     जिले में नरवाई जलाने पर अर्थदण्‍ड की कार्यवाही की जायेगी। जिसमें दो एकड़ से कम पर 02 हजार 500, दो एकड़ से अधिक व 5 एकड से कम पर 05 हजार रूपये और 05 एकड़ से अधिक पर 15 हजार रूपये अर्थदण्‍ड वसूला जायेगा।