नीमच l गणतंत्र दिवस के अवसर पर नीमच जिले के सभी विद्यालयों में मध्‍यान्‍ह भोजन के तहत विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने ग्राम गिरदौड़ा के विद्यालय में आयोजित विशेष भोज में सम्मिलित होकरविद्यार्थियों के साथ बैठकरभोजन ग्रहण किया।

    इस मौके पर सांसद श्री सुधीर गुप्‍ताजावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचाविधायक नीमच श्री दिलीपसिह परिहारमनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारूजिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जनसिह चौहान, जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल एवं अन्‍यजनप्रतिनिधिकलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं एसपी श्री अंकित जायसवालसहित अन्‍यअधिकारी-कर्मचारियों ने भी मध्‍यान्‍ह भोज के तहत आयोजित विशेष भोज में शामिल होकर विद्यार्थियों के साथ भोजन ग्रहण किया।  

    जिले में गणतंत्र दिवस पर सभी विद्यालयों में मध्‍यान्‍ह भोजन के तहत विद्यार्थियों  के लिए विशेष भोज आयोजित किया गया। विशेष भोज में विद्यार्थियों को खीरपुरीसब्‍जीएवं लड्डू परोसा गया। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया,  ने गिरदौडा की आंगनवाडी में बच्‍चों को न्‍यूट्री बास्‍केट वितरित की।

        गिरदौडा के आंगनवाडी केंद्र पहुचते ही प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया एवं अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकरस्‍वागत किया। आंगनवाडी केंद्र में कार्यकर्ताओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली का अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना की।