कार्यालय परियोजना संचालक आत्मा टीकमगढ़ में प्राकृतिक खेती अंतर्गत बायो रिचार्च सेंटर स्थापना हेतु चयनित ग्राम के कृषकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में परियोजना संचालक श्री भारत राजवंशी, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर बीएएस. किरार, डॉ, एस. के. सिंह ने कृषकों को बायो रिसर्च सेंटर स्थापना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही स्थापना हेतु आवेदन करने के लिए 10 सितंबर तक आवेदन कार्यालय में जमा करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में सभी विकासखंड से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी बी.टी.एम., ए.टी.एम. उपस्थित रहे।