लगभग 11 दिनों पहले रायसेन जिले से कॉलेज के लिए निकली 21 वर्षीय युवती निकिता लोधी को मध्य प्रदेश पुलिस ने पंजाब के नावा गांव से बरामद कर लिया है l वह मनीष सिंह नाम के युवक के साथ गई थी ,यह युवक उनके यहां हार्वेस्टर चलाने आया करता था l निकिता लोधी ने वही किसी मंदिर में मनीष सिंह से शादी भी कर ली है l पुलिस निकिता को लेकर मध्य प्रदेश आ रही है, उसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा l