पटना । नीतिश कैबिनेट में एक चमत्कार हुआ है राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कोटे से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी मंत्री बने हैं। यह उनका पहला मंत्रिमंडल अनुभव है। दीपक प्रकाश ने विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था लेकिन सीट बंटवारे और राजनीतिक समझौते के तहत उन्हें मंत्री पद दिया गया।चर्चा थी कि उनके परिवार की और सदस्य जैसे स्नेहलता कुशवाहा को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। स्नेहलता कुशवाहा ने बिहार की सासाराम विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर जीता था l