दादा ! इस बार मौका भी है और दस्तूर भी है...राज्यसभा की तीसरी सीट से पंजा लडा़ सकते हैं दादा
भोपाल । अभी हाल ही में हरियाणा,बिहार और उड़ीसा में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान जिस तरह विधायक अनुपस्थित हुए और क्रॉस वोटिंग का खेल हुआ इससे मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस के कोटे की कही जा रही राज्यसभा की तीसरी सीट भी अब सुरक्षित नहीं है l भाजपा राज्यसभा की तीसरी सीट को जीतने की कवायद में भी जुटी है l तीसरी सीट के लिए ऐसे व्यक्ति का चयन किया जाएगा जो खुद भी व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर या फिर तोड़फोड़ कर दो चार वोट जुटा सके l ऐसे में पहला नाम आता है पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का यह काम वे बड़े आसानी से कर सकते हैं l ऑपरेशन लोटस में भी पूर्व गृहमंत्री की भूमिका बड़ी थी l विधानसभा में मिली अप्रत्याशित पराजय के बाद लोकसभा चुनाव हों , राज्यसभा चुनाव हों या फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सबके लिए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक आस लगाए बैठे थे परंतु उन्हें हर बार निराशा ही हाथ लगी परंतु इस बार का माहौल नरोत्तम मिश्रा के पक्ष में का दिख रहा है l वह भी राज्यसभा की तीसरी सीट पर पंजा लड़ाने के लिए तैयार नजर आते हैं l राजनीति में उन्हें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का खास माना जाता है l ऐसे में इस बार नरोत्तम मिश्रा बाजी मार सकते हैं, उनके नाम को राज्यसभा की तीसरी फसी हुई सीट के लिए फाइनल किया जा सकता है l और रही बात ग्रह नक्षत्रों की तो उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा धार्मिक आयोजन करके ग्रह नक्षत्रों को भी ठीक-ठाक कर लिया है l अब देखना यह है कि दादा को इस बार केंद्रीय गृहमंत्री से निकटता का लाभ मिल पाता है या नहीं...


