कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया
अलीराजपुर - 79 वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मंत्री अनुसूचित जाति कल्याण विभाग म.प्र शासन श्री नागर सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया । इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन खेल परिसर में किया गया । कार्यक्रम में सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान , विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत , भाजपा श्री मकु परवाल , पुलिस अधीक्षक श्री भगवत सिंह विरदे , मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर सिंह , अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि मिश्रा , संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियांशी भंवर , डिप्टी कलेक्टर श्री जी पी अग्रवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर अश्विनी कुमार समेत जिले के अधिकारी - कर्मचारी , पत्रकार गण जिले के गणमान्य नागरिक एवं शहर के बालक बालिकाए बडी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान द्वारा ध्वजारोहण करके की गई । ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित गणमान्य जन , वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रगान एवं मप्र गान किया । इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का संदेश वाचन का सीधा प्रसारण देखा व सुना । इस संदेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए उनका विजन एवं इस विजन प्राप्ति के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया । इसके पश्चात मंत्री श्री चौहान एवं कलेक्टर डॉ बेडेकर ने जिले की खुशहाली के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोडे । गुब्बारे उड्डयन के पश्चात पुलिस के जवानों द्वारा हर्ष फायर किया । हर्ष फायर के दौरान पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई ।
एस एफ पुलिस बल ,जिला पुलिस बल , जिला महिला पुलिस बल , जिला होम गार्ड बल , जिला वन रक्षक बल , एनसीसी सीनियर जूनियर , स्काउट गाइड के जवानों एवं स्कूलों , शौय दल महिला बाल विकास आदि के छात्र छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट करते हुए मंत्री श्री चौहान को सलामी दी गई । मंत्री श्री चौहान ने परेड दलों के कप्तानों से हाथ मिलाकर परिचय लिया । मंत्री श्री चौहान के द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेट स्वरूप देकर शहीदों के परिजनों एवं लोकतंत्र के सेनानियों का सम्मान किया । कार्यक्रम की अगली कड़ी में अलीराजपुर के 10 स्कूलों के 310 से अधिक बच्चों द्वारा एक तारतम्य सामूहिक पीटी का प्रदर्शन किया । इसके पश्चात अलीराजपुर के जिला उत्कृष्ट विद्यालय , कन्या उमावि बहारपुरा , पटेल पब्लिक स्कूल , डॉन बॉस्को स्कूल के छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी । स्कूल के छात्र -छात्राओं द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर , आदिवासी लोक नृत्य एवं जनजाति नायक श्री बिरसा मुंडा , टंट्या मामा , छितु किराड़ ,रानी दुर्गावती आदि पर आधारित का सजीव चित्रण किया साथ ही छात्र छात्राओं ने भारतीय सेना के शौर्य गाथा पर प्रकाश डालते हुए एक मनमोहक एवं ऊर्जावान संदेश के साथ प्रस्तुति दी । इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री चौहान द्वार इनोवेशन ऑफ अलीराजपुर एवं जल गंगा संवर्धन पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में वर्ष भर में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ,कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर , सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान , जोबट विधायक श्रीमती सेना पटेल , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हतरी बाई खरत , पुलिस अधीक्षक श्री भगवत सिंह विरदे द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया । इसके साथ ही मार्च पास्ट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दल को पुरस्कृत किया गया ।
मार्च पास्ट में एसएफ पुलिस बल ने प्रथम , जिला पुलिस बल द्वितीय एवं महिला पुलिस बल एवं होम गार्ड बल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कालेज के एनसीसी सीनियर एवं पुलिस बेंड ने प्रथम , शौर्य दल महिला बाल विकास द्वितीय एवं एनसीसी जूनियर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रेणी में पटेल पब्लिक स्कूल अलीराजपुर के छात्र -छात्राओं ने प्रथम स्थान एवं द्वितीय जिला उत्कृष्ट विद्यालय एवं डान बास्को अकादमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया



