कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने विद्युत समस्या से राहत देने के लिए ग्राम बंद में डीपी का शुभारंभ किया
आलीराजपुर । कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान द्वारा आलीराजपुर तहसील के ग्राम बंद के बोकाडिया फलियां में 8 लाख से अधिक की लागत से निर्मित नवीन विद्युत ट्रांसफार्मर का शुभारंभ किया । इस दौरान मंत्री श्री चौहान ने उपस्थित जन समूह को सर्व प्रथम मध्यप्रदेश की स्थापना दिवस की शुभमनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश अब पूरे देश में विकसित ओर समृद्ध प्रदेश की श्रेणी में आता है , हमारे यहां के युवा अब आत्म निर्भर बन रहे है जिससे अब प्रदेश और अधिक विकास करेगा और समृद्ध होगा । उन्होंने संबोधित करते हुए युवाओं चर्चा करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों और सेवाओं को न केवल खरीदना चाहिए, बल्कि उनके बारे में खुलकर बोलना और प्रचार करना चाहिए। इस अभियान का उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर बनाना, स्थानीय व्यवसायों और कारीगरों को बढ़ावा देना है। यह अभियान स्वदेशी आंदोलन से प्रेरित है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएगा ।
इस दौरान सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।


