केन्द्रीय बजट विकसित भारत के लक्ष्य पूर्ति की दिशा में बढ़ता हुआ कदम : मंत्री श्री कुशवाह
भोपाल l सामाजिक न्याय दिव्यांग जन कल्याण खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण ने वर्ष 2026-27 का आम बजट प्रस्तुत किया है, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समृद्ध भारत के विजन को परिलक्षित करने वाला है। यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य की पूर्ति में बढ़ता हुआ कदम है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और सूक्ष्म - लघु उद्योग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। खेती में एआई का प्रयोग बढ़ाया जाएगा। अधोसंरचना विकास को बढ़ावा देने वाला, जनता को समर्पित, विकासोन्मुख, और समावेशी बजट है।



