परासिया के वार्ड क्रमांक 16 में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतका विमला सनोडि़या अपने घर में अकेली ही रहती है l रात में लूट के इरादे से घुसे चोरों ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दें l उनकी उंगलियां काटी गई, उनका गला रेंता गया, नाक, कान नोंंचकर सोने के जेवर लूटे गए वहीं उनके घर में जमकर लूटपाट की गई सब कुछ लूट कर ले गए, बुजुर्ग महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में खून से सना हुआ पड़ा था l पड़ोसियों की जानकारी में आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है l शंका जाहिर की जा रही है कि जिन लोगों ने बुजुर्ग महिला विमला की हत्या की है ,निश्चित ही वह  उनके परिचित रहे होंगे l अब देखना यह है की पुलिस कब तक गुनहगारों तक पहुंचती है हालांकि पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है l उम्मीद है कि जल्द से जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे l