विधायक ने खाद वितरण व्यवस्था का लिया जायजा
गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने आज मंडी प्रांगण पहुंचकर किसानों को खाद वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कृषकों से चर्चा कर पट्टा पर खाद वितरण कराने के निर्देश भी प्रशासनिक अधिकारियों को दिए। विधायक डॉ. वर्मा ने कृषकों को आश्वस्त किया कि खाद की किसी भी प्रकार की समस्या या कमी नहीं होगी, बल्कि वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। निर्धारित मात्रा में नियमित रूप से उपलब्धता अनुसार खाद का सुचारू रूप से वितरण कराना सुनिश्चित किया जाएगा।



