भोपाल l नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि दीपों का यह महोत्सव आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का उजाला लेकर आए।

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि दीपावली के पर्व पर स्थानीय उत्पादों का क्रय करें और 'वोकल फॉर लोकल' के संकल्प को अपनाएं। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाएं और एक दीप देश की उन्नति के नाम भी जलाएं।