केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने पूर्व राज्यमंत्री स्व. हर्ष सिंह को अर्पित किये श्रद्धासुमन
.सतना l केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले के प्रवास के दौरान रामपुर बघेलान में विधायक श्री विक्रम सिंह के निवास पहुंचकर उनके पिता पूर्व राज्यमंत्री स्व. हर्ष नारायण सिंह को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। कृषि मंत्री श्री चौहान ने नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के राजेन्द्र नगर सतना स्थित निवास पहुंचकर उनके पितामह स्व. जीवनदास बागरी को श्रद्धांजलि दी। कृषि मंत्री श्री चौहान बगहा सिविल लाइन स्थित पूर्व महापौर ममता पाण्डेय के निवास पर भी पहुंचे जहां उनकी पुत्रवधु के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। कृषि मंत्री ने सतना कोलगवा स्थित पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य स्व. लक्ष्मी यादव के निवास और पूर्व सदस्य स्व. दयानंद कुशवाहा के निवास पहुंचकर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सतना मुख्त्यारगंज स्थित श्री रामदास मिश्रा के निवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने उनकी धर्मपत्नी के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने सुरक्षा सहयोगी मोनू सिंह परिहार के निज निवास नागौद (कचलोहा) पहुंचकर उनके स्वर्गीय बेटे अभिनव सिंह परिहार को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दुःख की इस घड़ी में वह व्यक्तिगत रूप से परिवार से भेंट कर उन्हें साहस व सांत्वना दी।
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने पूर्व विधायक की कुषलक्षेम जानी
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले के प्रवास के दौरान जिला अस्पताल सतना पहुंचकर वहां भर्ती पूर्व विधायक शकरलाल तिवारी के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।



