नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। भारत की ये जीत पहलगाम हमले के पीड़ितों को राहत देने वाली और ऑपरेशन सिंदूर के काम को आगे ले जाने वाली है। टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान पर जारी है। परिणाम भी सेम है- भारत की जीत। हमारे क्रिकेटरों को बधाई।"