भोपाल l छोला थाना क्षेत्र में गोली चलने की वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को होटल के खुले एरिया में बंधक बना लिया और पुलिस के पहुंचने पर गोली चला दी,  जो युवती के कंधे को छूते हुए दीवार में जा धंसी। गोली लगने से घायल युवती को पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से बंदूक भी जब्त कर ली।