भोपाल l सामान्यतः उपचुनाव में जनता, सत्ताधारी दल को जिताना पसंद करती है उसके पीछे जनता की मंशा होती है कि यदि सत्ताधारी दल का विधायक जीतेगा तो निसंदेह क्षेत्र में कुछ ना कुछ विकास अवश्य होगा परंतु विजयपुर में यह मामला उलटा पडा़, विजयपुर की जनता ने बने बनाये वन मंत्री को पराजित कर दिया l वन मंत्री रामनिवास रावत की हार के कई बड़े कारण रहे हैं उनमें से पांच मुख्य कारण यह है -                                                          1. केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बनाई उपचुनाव से दूरी, सिंधिया समर्थक मंत्री भी वन मंत्री रामनिवास रावत के चुनाव क्षेत्र में प्रचार करने नहीं गए l.              2. विजयपुर में आए दिन रावत समाज और कुछ अन्य समाजो के बीच किसी न किसी बात को लेकर झड़प होती रही है, भले ही इन झड़पो से रामनिवास रावत का कोई लेना-देना नहीं था परंतु फिर भी उनसे कुछ समाजो में नाराजगी जरूर थी और वोटो की गिनती के दौरान उन बूथों पर वह नाराजगी दिखी भी l,  3. आदिवासी वोटो का आदिवासी प्रत्याशी के पक्ष में  लामबंद हो जाना, यह वन मंत्री की हार का सबसे बड़ा कारण रहा l.                                             4.आदिवासी नेता मंत्री नागर सिंह चौहान से वन विभाग लेकर रामनिवास रावत को वन मंत्री बनाया जाना भी कहीं ना कहीं आदिवासी समाज को नाराज कर गया l.                                                   5. वन मंत्री रामनिवास रावत को उम्मीद थी कि कांग्रेस पार्टी के उनके अपने लोग भाजपा में जाने पर भी उनके साथ रहेंगे परंतु ऐसा नहीं हुआ l