पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
भोपाल l पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन उन वीर बलिदानियों के चरणों में नमन करने का है, जिनके तप से हमें यह स्वतंत्र गणतंत्र प्राप्त हुआ। हमारा संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के अधिकारों, कर्तव्यों और न्यायपूर्ण समाज का जीवंत आधार स्तंभ है।
आइए, इस गौरवशाली अवसर पर हम 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें और अपने देश की अखंडता, भाषाई विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का प्रण लें।
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा होना हमारे लिए गर्व का विषय है। भारत की एकता और गौरव गाथा निरंतर बढ़ती रहे।
जय हिंद, जयभारत



