विशेष प्रतिनिधि ब्यावरा (राजगढ़)। राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं मध्यप्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह पंवार का आज जन्मदिवस है। यह केवल एक जन्मदिन नहीं, बल्कि उनके द्वारा मछुआ समुदाय के जीवन में लाए गए बदलावों का उत्सव है।
श्री पंवार ने अपने कुशल नेतृत्व में मत्स्य पालन को केवल एक आजीविका न मानकर सशक्तिकरण का माध्यम बनाया है। उनके मार्गदर्शन में विभाग ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं जिनमें प्रमुख रूप से
 ₹40 करोड़ की लागत से देश का सबसे आधुनिक इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क भोपाल में निर्माणाधीन है। इसमें अंडरवॉटर टनल, प्रोसेसिंग यूनिट, ट्रेनिंग फैसिलिटी, एक्वेरियम आदि होंगे।
3060 केज कल्चर यूनिट्स की स्थापना– इंदिरा सागर जलाशय में मछुआ सहकारी समितियों को रोजगार के नए अवसर मिले।
मध्यप्रदेश देश में द्वितीय एवं अंतर्देशीय राज्यों में प्रथम स्थान पर – 1.45 लाख मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। 217 करोड़ से अधिक मत्स्यबीज उत्पादन – उच्च गुणवत्ता के बीज से उत्पादन क्षमता में दोगुनी वृद्धि हुई। 44000 मछुआरों को बंद ऋतु में राहत योजना का लाभ, जिससे उनकी आजीविका सुरक्षित रही। स्मार्ट फिश पार्लर, आइस प्लांट, इन्सुलेटेड वाहन, फिश कियोस्क, बायोफ्लॉक युनिट्स आदि के माध्यम से वेल्यू चेन को मजबूती दी गई।
 हलाली व इंदिरा सागर को ‘रिजर्वायर फिशरीज़ क्लस्टर’ के रूप में राष्ट्रीय पहचान दिलाई गई।
 *मोहन सरकार में ‘सम्मान और संरक्षण’ का युग* 
मंत्री श्री पंवार ने इस वर्ष प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय इनलैंड फिशरीज एवं एक्वाकल्चर मीट का आयोजन कराया, जिसमें देशभर के 20 राज्यों के मंत्री शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा मछुआरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में पंवार जी की दूरदृष्टि और संवेदनशीलता ने नई ऊर्जा भरी है। 
मछुआ सहकारी समितियों, लाभार्थियों एवं हितग्राहियों ने मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी हैं और उनके नेतृत्व में इस क्षेत्र में आ रहे परिवर्तन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
यह दिन एक व्यक्ति का नहीं, मछुआरों की आशा, सम्मान और विकास का पर्व है। हम नारायण सिंह पंवार जी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते हैं।”

 ब्यावरा विधानसभा के सच्चे जनसेवक को क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए जताया* 
मंत्री श्री पंवार  के अथक प्रयासों से ब्यावरा विधानसभा को 50 वर्षों के जल संकट से मुक्ति मिलने जा रही है। मोहनपुरा जलाशय से पेयजल आपूर्ति योजना, जिसकी लागत ₹33करोड़ से अधिक है, अब भूमिपूजन की तैयारी में है। जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों से इसका भूमि पूजन प्रस्तावित है। इस योजना से न केवल ब्यावरा नगर को, बल्कि आस-पास के दर्जनों गाँवों को निश्चित और शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
 ब्यावरा में जल संकट के निधान के लिए यह योजना वर्षों से अटकी थी, लेकिन क्षेत्र के जुझारू नेता विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह पंवार के बार-बार पत्राचार, लगातार फॉलोअप और जनहित के प्रति उनके संकल्प के कारण टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, और अब अंतिम वित्तीय स्वीकृति के उपरांत कार्य प्रारंभ होने वाला है। ब्यावरा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सांदीपनी विद्यालय बन रहा है।
सुठालिया सिंचाई परियोजना से किसानों और ग्रामीणों की जिन्दगी संवरेगी।
करोड़ों रुपए की लागत से विभिन्न ग्रामीण सड़कों का निर्माण हो रहा है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल्द बनेंगे अनेक स्थानों पर ओवर ब्रिज, यातायात सुगमता के लिए हो रहा है। साथ ही जनपद पंचायत भवन का होगा नवीन निर्माण प्रस्तावित है।
ऐसे ही अनेक कार्य क्षेत्र में हो रहे है, इसके लिए ब्यावरा
विधानसभा की जनता ने मंत्री पंवार का आभार जताया है और कहा है कि वे हमारे क्षेत्र के विकास पुरुष हैं, जिन्होंने अपने पिछले और इस कार्यकाल में अनेक विकास कार्य करवाए हैं। ब्यावरा के नागरिकों ने मंत्री पंवार को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ-साथ इन सभी ऐतिहासिक योजनाओं के लिए हृदय से आभार प्रकट किया है।