निजी स्कूल नहीं मानता शासकीय कायदे कानूनो को, चलाता है अपनी मनमर्जी
जबलपुर में एक स्कूल ऐसा है जहां रविवार की नहीं बल्कि बच्चों को जुमे की यानि शुक्रवार की छुट्टी दी जाती है। इतना ही नहीं धर्म के आधार पर स्कूल में भेदभाव भी होता हैं, जिसके खिलाफ अब भाजपा अस्पसंख्यक मोर्चा ने विरोध का झंडा बुलंद किया है। अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंड्री स्कूल जहां अंजुमन इस्लामिया वक्फ कमेटी तकरीबन साल भर से रविवार की छुट्टी रद्द शुक्रवार को जुमा के दिन छुट्टी का अपना तुगलकी फरमान जारी कर रखा था, लेकिन जब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मुजम्मिल अली ने लेटर लिखकर इसका विरोध किया तब प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर घनश्याम सोनी ने स्कूल का ताला तुड़वाया और तुगलकी फरमान को रद्द करवा दिया। वक्फ कमेटी के कारनामे को खुद उसके कर्ताधर्ता स्वीकार कर रहे हैं।



