डेढ़ लाख रुपए में पीडब्ल्यूडी विभाग में पक्की नौकरी ...
सीहोर से नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल सीहोर में विशाल परमार ,अरविंद वर्मा के साथ रूम पार्टनर के रूप में रहता था l वे दोनों चाणक्यपुरी हनुमान मंदिर के पास रहते थे l इसी दौरान विशाल को अरविंद वर्मा ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर दोस्ती की और उससे झांसा दिया कि वह उसकी पक्की नौकरी पीडब्ल्यूडी विभाग में लगवा देग। इसके बाद अरविंद वर्मा ने विशाल परमार से लगभग डेढ़ हजार रुपए लेकर उसे पीडब्ल्यूडी विभाग में नौकरी का नियुक्ति पत्र सम दिया l जब वह ज्वाइन करने पहुंचा तो वहां जाकर पता चला कि यह नियुक्ति पत्र तो फर्जी है l उसने वापस अरविंद वर्मा से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह है l उसे मूल प्रति देगा तब वह ज्वाइन कर पाएगा l इसके कुछ दिनों बाद अरविंद वर्मा मोबाइल बंद कर फरार हो गया l विशाल परमार को कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था l पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है l



