रायसेन l सुल्तानगंज के ग्राम मरखंडी में उस समय दहशत फैल गई जब गांव के नजदीक एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक यंत्र देखा गया l ग्रामीणों ने तुरंत डायल 100 को सूचना दी ,पुलिस मौके पर आई और उस जगह की घेराबंदी कर दी l कुछ देर के बाद सावधानीपूर्वक उस यंत्र को थाना परिसर में लाया गया और जांच पड़ताल में पता चला कि वह कोई विस्फोटक यंत्र नहीं है वह सिर्फ एक रेडियो साउंड है जिसे मौसम वैज्ञानिक प्रयोग करते हैं और वह गुब्बारे के जरिए आसमान में भेजा जाता है ,यह इलेक्ट्रॉनिक यंत्र मलेशिया के मौसम विज्ञान विभाग का बताया जा रहा है जो कि रास्ता भटक कर 4000 किलोमीटर दूर ग्राम मरखंडी में आकर गिरा है l