रीवा l जिला पंचायत की कृषि स्थाई समिति की बैठक उद्यानिकी विभाग सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति योगेन्द्र सिंह ने की। सभापति ने कहा कि समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करें। आगामी फसल की तैयारी के लिए किसानों को खाद और बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करें। खाद तथा कीटनाशकों के नमूनों की नियमित जाँच कराकर अमानक पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करें। बैठक में निजी दुकानों से खाद के वितरण, जैविक खेती तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों, फसलों में खाद के संतुलित उपयोग, गौशालाओं के प्रबंधन तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्य जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रणव प्रताप सिंह, समिति के सचिव उप संचालक कृषि यूपी बागरी तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे l