भोपाल l कांग्रेस ने अपने आदेश में लिखा है कि ‘प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी जी के अनुमोदन उपरांत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत प्रवक्ताओं के चयन हेतु टेलेंट हंट कार्यकम प्रारंभ हो गया है अतः मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त प्रवक्ताओं को कार्यमुक्त किया जाता है। समस्त डिजिटल मीडिया एवं टेलीविजन पर समन्वय तथा टी.व्ही. डिबेट में भेजने संबंधी कार्य अध्यक्ष मीडिया विभाग द्वारा संपादित किया जायेगा। टेलेंट हंट कार्य पूर्ण होने तक यह अस्थायी व्यवस्था है।’