सोनम रघुवंशी मामला : क्या राजा रघुवंशी का पुनर्जन्म हो गया है...?
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी के परिवार के लिए रविवार का दिन सारे गम मिटाने वाली बड़ी खुशी लेकर आया दर असल रघुवंशी परिवार में एक बच्चे का जन्म हुआ है, जिसे परिवार वाले 'राजा' का पुर्नजन्म मान रहे हैं। राजा रघुवंशी ,बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर आया है l इस पुनर्जन्म के विश्वास के पीछे परिवार वाले कई हैरान करने वाले तर्क भी दे रहे हैं। राजा के भाई विपिन रघुवंशी की माने तो जिस दिन उनके भाई की हत्या हुई थी, उस दिन 'ग्यारस' की तिथि थी और इस बच्चे का जन्म भी ग्यारस के ही दिन हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक राजा की मृत्यु दोपहर 2:40 बजे हुई थी, जबकि इस नवजात ने दोपहर 2:42 बजे जन्म लिया है। विपिन का तो यहां तक कहना है कि भाई की तेहरवीं के समय कामाख्या मंदिर के पुजारी ने भविष्यवाणी की थी कि राजा किसी न किसी रूप में भाइयों के घर दोबारा जन्म लेगा, जो बात आज सच साबित हो रही है।
राजा की मां उमा रघुवंशी जब बच्चे को 'राजा' कहकर ही पुकारती हैं, तो वह इस तरह प्रतिक्रिया देता है जैसे वह सबको पहले से पहचानता हो। परिवार ने बिना किसी कुंडली विचार के बच्चे का नाम 'राजा' ही रख दिया है। लंबे समय बाद रघुवंशी परिवार के घर आंगन में खुशियां लौटी हैं l


