गुना l उप संचालक कृषि एवं कल्‍याण विकास द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2024-25 में फसल चना हेतु 2706, मसूर हेतु 1649 एवं सरसों हेतु 4352 कृषक समर्थन मूल्‍य पर खरीदी हेतु पंजीकृत है, जिसमें से 726 कृषकों से सरसों की 20770 क्वि. मात्रा एवं 563 कृषकों से मसूर की 11369 क्वि. मात्रा खरीदी गई है। खरीदी केन्‍द्रों पर 177 गठान, बारदाना सरसों का एवं 150 गठान बारदाना मसूर का खरीदी केन्‍द्रों पर भेजा गया है, 200 गठान बारदाना स्‍टॉक में शेष उपलब्‍ध है।  

उन्‍होंने बताया कि बारदाने की पर्याप्‍त उपलब्‍धता है तथा 700 कृषकों को सरसों, मसूर खरीदी की 725 लाख राशि का भुगतान कर दिया गया है। विगत वर्ष 2023-24 में 1118 कृषकों से 31049.5 क्वि. चना एवं 1143 कृषकों से 32325.49 क्वि. सरसों का उपार्जन समर्थन मूल्‍य पर किया गया था।  

चने का भाव न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य से कृषि उपज मंडी में अधिक चल रहा है, जिससे कृषक चना बेचने हेतु खरीदी केन्‍द्र पर नही आ रहे हैं एवं गेहूँ की मिल क्‍वालिटी ही समर्थन मूल्‍य पर विक्रय हेतु आ रही है। गेहूँ की अन्‍य वैरायटी का भाव भी न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य से बाजार में अधिक चल रहा है।  

रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्‍य पर गेहूँ खरीदी हेतु 8144 कृषक पंजीकृत हैं, जिसमें से 448 कृषकों से 3811 मे.टन गेहूँ खरीदा गया, जिसके विरूद्ध 337 कृषकों को बैंक के ई.पी.ओ. के माध्‍यम से 6.49 करोड़ रूपये की राशि भुगतान हेतु प्रेषित की गई।