जबलपुर l प्रदेश की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्‍य मंत्री श्रीमती राधा सिंह का कल बुधवार 15 अक्‍टूबर की सुबह 10.30 बजे भोपाल से कार द्वारा जबलपुर आगमन होगा। श्रीमती सिंह यहां सुबह 11 बजे संस्‍कृत भवन अधारताल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा रात 10.20 बजे कार द्वारा सिंगरौली जिले के बरगवां के लिए प्रस्‍थान करेंगी।