दो पन्नें की फोटो कॉपी चार हजार रुपये में कराई...?
शहडोल l जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कुदरी सरपंच और पंचायत सचिव की मिलीभगत से एक अजब गजब बिल का भुगतान हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल बिल के अनुसार, दो पन्नों की फोटो कॉपी के लिए 2000 रुपये प्रति पन्ना की दर से 4000 रुपये का भुगतान दिखाया गया है। जिसमें अन्य सामग्री का भी उल्लेख है। इस मामले में आश्चर्य की बात यह है कि पंचायत ने इस फर्जी बिल को अपनी मोहर लगाकर पास किया और भुगतान भी करा दिया। दूसरी तरफ सचिव का कहना है कि बिल में त्रुटिवश दो हजार की जगह दो पन्ने लिखा गया है यह सिर्फ मानवीय भूल है l



