उज्जैन के खाचरोद की रहने वाली 75 वर्षीय महिला अयोध्या बाई की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें परिजनों ने अस्पताल में दिखाया l जहां ब्रेन हेमरेज की बात कहकर अयोध्या बाई को इंदौर रेफर कर दिया गया l इंदौर में डॉक्टरों ने जांच कर ऑपरेशन की बात कही परिजन तुरंत तैयार हो गए ,ऑपरेशन हुआ ,ऑपरेशन के बाद अयोध्या बाई को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया l जब मृतक अयोध्या बाई को अंतिम संस्कार के लिए इंदौर से खाचरोद की ओर ले जाया जा रहा था तब अचानक उनकी गाड़ी एक स्पीड ब्रेकर पर बहुत जोर से उछली कुछ देर के लिए सभी परेशान हो गए इसके बाद अचानक डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित महिला अयोध्या बाई को खांसी आई और वह जिंदा हो गई l अयोध्या बाई के खाचरोद गांव में सभी लोग अंतिम संस्कार के लिए .शव का इंतजार कर रहे थे लेकिन जब वह जीवित पहुंची तो परिवार जनों, गांव वासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा l