शहडोल के वार्ड नंबर 22 में रहने वाले सोहन गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की l इससे भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए और कोतवाली थाना पहुंचे ,जहां उन्होंने screen shot समेत सोहन गुप्ता के खिलाफ शिकायत की l बस स्टैंड के पास किराना दुकान का संचालन करने वाले सोहन गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी की थी जिससे शहडोल में नाराजगी फैल गई l सोहन गुप्ता के खिलाफ fir दर्ज की गई है और पुलिस उसे तलाश रही है l पुलिस का कहना है कि सोहन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी l