दो सगे भाइयों की निर्ममता से हत्या, नाराज लोगों ने NH 43 पर लगाया चक्काजाम ,भारी पुलिस बल तैनात
शहडोल में दो सगे भाई राकेश तिवारी और राहुल तिवारी की हत्या के बाद बवाल मच गया है l बताया जा रहा है कि दोनों सगे भाई अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में दीप जलते पहुंचे थे तभी एक दर्जन से ज्यादा लोग दुकान में पीछे से घुसे और धारदार हथियारों और लाठी डंडों से उन्होंने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया l दोनों को अस्पताल भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई l मृत्यु से पहले राहुल तिवारी ने अपना एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने बाकायदा हमला करने वालों के नाम भी लिए हैं l उसके बाद उसकी भी मृत्यु हो गई l नाराज लोगों ने NH 43 पर जाम लगा दिया है l यह घटना बलबेहरा गांव में घटित हुई है, लोगों की नाराजगी को देखते हुए कैशवाही थाना के चौकी प्रभारी को हटा दिया गया है l वही NH 43 पर दोनों तरफ से वाहनों का लंबा जाम हुआ है l पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं l लेकिन ग्रामीण कलेक्टर को बुलाने पर अड़े हुए हैं l वह पुलिस पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप भी लगा रहे हैं l



