वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित

रीवा l कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी हनुमना श्रीकांत त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। श्री त्रिपाठी को धान उपार्जन केन्द्र गौरी का नोडल अधिकारी बनाया गया था। कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के समय श्री त्रिपाठी अनुपस्थित पाए गए साथ ही खरीदी केन्द्र में कई अव्यवस्थाएं मिली। व्यवस्थाएं ठीक न होने के कारण धान का उपार्जन बाधित हुआ। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में श्री त्रिपाठी का मुख्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय हनुमना रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।