कटनी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना ने सरोज निषाद को संबल प्रदान किया है। आधार कॉप जगमोहन दास वार्ड निवासी सरोज के पति छोटेलाल की मृत्यु होने के बाद परिवार का भरण-पोषण करने में संबल योजना ने सहारा दिया। संबल योजना से प्राप्‍त अनुग्रह राशि से सरोज अपने बच्चों का पालन पोषण कर जीवन यापन कर रही है। सरोज बताती हैं कि बीमारी के चलते पति मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार पर तो मानो मुसीबतों का पहाड़ ही टूट पड़ा। क्योंकि वे परिवार में अकेले ही काम करने वाले थे और उनके भरोसे ही हमारा पालन होता था। लेकिन जिला प्रशासन ने हमें संबल दिया। श्रम कार्यालय के माध्यम से मुझे संबल योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई और उनकी मदद से योजना संबंधी सभी दस्तावेज पूर्ण किये गये। परिवार के पालन-पोषण के लिये संबल योजना के तहत मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 2 लाख रुपये की राशि भी दी गई। जिससे परिवार के पालन पोषण के लिये कुछ परेशानी दूर हो गई। संबल योजना से मुझे सहारा मिला है। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए सरोज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यदि यह योजना नहीं होती तो मेरे परिवार का जीवन मुश्किल में पड़ जाता।