गरबा पंडाल में बवाल, मुस्लिम युवक आफ्ताब खान के साथ मारपीट
सागर l गरबा पंडाल में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ स्थानीय हिंदू संगठनों के सदस्यों ने एक युवक को वहां पहचान छिपाकर आते देखा। युवक आफ्ताब खान गरबा पंडाल में घुसा था, जैसे ही युवक की पहचान हुई, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया और जमकर मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने में जुट गई।आफ्ताब सागर के केंद्रीय विश्वविद्यालय का छात्र है। वह मोतीनगर थाना इलाके का निवासी है और पढ़ाई के लिए शहर में रहता है।



