इंदौर l मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जानकारी लगी है कि कोर्ट में सोनम की एक दोस्त ने बयान बदले हैं इस मामले में सौनम का भाई गोविंदा मिला हुआ है क्योंकि दोनों ही युवतिया गोविंद के ऑफिस में काम करती हैं। अगली सुनवाई में कोर्ट इन आरोपों और आज दर्ज हुई गवाही के बिंदुओं पर आगे की प्रक्रिया तय करेगा। शिलांग कोर्ट में दीपांशी के बयान दर्ज किया गया है। वहीं प्रियांशी का बयान अगली सुनवाई में होगा। कोर्ट ने सबसे पहले दीपांशी से सोनम की पहचान पूछी। जिसके बाद उसके व्यवहार को लेकर सवाल गया गया। इस दौरान राजा को पहचानने और उससे जुड़े सवाल भी शिलांग कोर्ट ने दीपांशी से किए। गवाही पूरी होने के बाद दोनों युवतियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और बिना किसी बातचीत के कोर्ट परिसर से निकल गईं।