अपने ही बुने जाल में खुद ही फस गया मुस्लिम युवक शाकिर
आगर निवासी शाकिर हुसैन एक हिंदू युवती के साथ हकीमी होटल पहुंचे। शाकिर ने कमरा लेने के लिए अपनी पत्नी रियाना मंसूरी का आधार कार्ड इस्तेमाल किया। होटल संचालक को युवक पर संदेह हुआ और उसने हिंदू जागरण मंच को सूचना दी। शाकिर उज्जैन में बड़ौद चौराहा पर लाइफलाइन मेडिकल स्टोर भी संचालित करता है। बताया गया कि युवती ने अपने परिवार को महाकाल दर्शन का बहाना बताकर उज्जैन आने की बात कही थी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।


