मुख्यमंत्री ने निर्देशक श्री श्याम बेनेगल के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल l मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक और फिल्मकार पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्याम बेनेगल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री बेनेगल के निधन से भारतीय सिनेमा जगत की बड़ी क्षति हुई है। श्री श्याम बेनेगल ने समानंतर सिनेमा के माध्यम से फिल्म जगत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी फिल्में गंभीर विषयों को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत करती थीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत श्याम बेनेगल की आत्मा की शांति और परिजन एवं प्रशंसकों को सहने की सामर्थ्य देने की प्रार्थना की है।