भीषण ठंड को देखते हुए इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
भोपाल l भीषण ठंड को देखते हुए कुछ जिलों में अवकाश घोषित कर दिए गए हैं l ग्वालियर में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 5 और 6 जनवरी को बंद रहेंगे । अशोकनगर में 5 जनवरी को सभी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखे जाएंगे। रायसेन जिले में नर्सरी से 5वीं तक के स्कूलों में 5 से 7 जनवरी तक तीन दिवसीय अवकाश अवकाश घोषित किये गये हैं। आगर मालवा में कक्षा 1 से 8 तक दो दिन का अवकाश रहेगा और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। वहीं टीकमगढ़ में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 5 और 6 जनवरी को बंद रहेंगे। हरदा में नर्सरी से 8वीं तक आज अवकाश घोषित किया गया है। नीमच और रतलाम में भी नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 5 और 6 जनवरी को दो दिवसीय का अवकाश रहेगा। राजगढ़ जिले में कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है। वहीं जबलपुर में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 5 और 6 जनवरी को बंद रहेंगे।


